Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ललित मोदी ट्वीट कर सुर्खियों में
ललित मोदी ट्वीट कर सुर्खियों में

 

सुष्मिता सेन के साथ का किया ट्वीट 

 

IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग  के पहले कमिश्नर और चेयरमैन रहे ललित मोदी  बार फिर सुर्खियों में हैं। ललित मोदी इससे पहले टैक्स चोरी को लेकर विवादों में आये थे।  लेकिन ललित मोदी ने  एक ट्वीट कर चौंकाने वाला खुलासा किया । अपने ट्वीट में मोदी ने लिखा है कि  परिवार के साथ मालदीव समेत दुनिया भर का टूर करने के बाद लंदन लौटा हूं। ये भी बता दूं कि 'बेटर हाफ' सुष्मिता सेन के साथ आखिरकार नई जिंदगी की शुरुआत शानदार रही है। इस ट्वीट के बाद उनकी सुष्मिता सेन से शादी की खबर चलने लगी। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ डेट कर रहा हूं। एक दिन शादी भी हो जाएगी। गौरतलब है  कि ललित मोदी ने साल 2008 से 2010 तक IPL के चेयरमैन के तौर पर IPL को आगे बढ़ाया। साल 2005 से 2010 तक BCCI के उपाध्यक्ष भी रहे। बाद में टैक्स चोरी, मनी लॉन्डरिंग के आरोपों के बाद उन्होंने साल 2010 में भारत छोड़ दिया। ललित मोदी को विदेश में पढ़ाई के दौरान अपनी मां की सहेली मीनल से मोहब्बत हो गई थी। जब मीनल की शादी होने वाली थी उससे पहले ललित मोदी ने उनको अपनी फीलिंग्स के बारे में बता दिया। आपको बता दें उम्र में 9 साल बड़ी मीनल  और ललित मोदी ने परिवारों की मर्जी के खिलाफ 17 अक्टूबर 1991 को शादी कर ली। साल 2018 में मीनल की मौत हो गई थी। और अब ललित मोदी एक बार फिर सुष्मिता सेन से रिस्ते जोड़ने की कोशिश में हैं।  और वे डेट कर रहे हैं। 

MadhyaBharat 15 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.