Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमाचल के चंबा हादसे में छह पुलिसकर्मियों सहित सात की मौत
shimla, Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा उपमंडल में एक बोलेरो जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने में इसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। तीन पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हुए हैं। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। शुक्रवार सुबह ये पेट्रोलिंग डयूटी पर जा रहे थे कि इनकी जीप हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जांच में भूस्खलन को हादसे का कारण माना गया है।

 

पुलिस मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहाड़ी से विशालकाय पत्थर पुलिस जवानों की चलती जीप पर गिर गए। इससे जीप ने संतुलन खोया और यह गहरी खाई में लुढ़कने के बाद सियोल नदी में जा गिरी। उन्होंने बताया कि जीप तीसा से बैरागढ़ की तरफ जा रही थी कि तरवाई नामक स्थान पर यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप में नौ पुलिसकर्मी सहित 11 लोग सवार थे। इनमें सात ने दम तोड़ दिया। मृतकों में छह पुलिसकर्मी हैं। इनकी पहचान एसआई राकेश गोरा, हेडकांस्टेबल प्रवीण टंडन, कैप्टन कमलजीत, सचिन, अभिषेक और लक्ष्य कुमार के तौेर पर हुई है। इसके अलावा जीप चालक स्थानीय निवासी चंदरू राम की भी मौेत हुई है। वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी और तीन पुलिसकर्मी घायल हैं। हादसे का शिकार हुए पुलिस जवान चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित द्वितीय बैटालियन में तैनात थे।

 

 

हादसे का पता लगते ही तीसा पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन के लुढ़कने पर कुछ लोग छिटक कर बाहर आने से बाल-बाल बच गए। हालांकि वे गम्भीर रूप से चोटिल हुए हैं। चंबा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

 

राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकग्रस्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पर एफआईआर की मांग

 

इस बीच स्थानीय भाजपा विधायक हंसराज ने इस हादसे के लिए लोकनिर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए विभाग के एक्सईएन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। शिमला से एक बयान में हंसराज ने कहा कि पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण बोलेरो हादसे का शिकार हुई है। भाजपा ने सरकार से लगातार गुहार लगाकर इस रोड को बंद करवाया था, पर सरकार ने इस रोड को फिर खोल दिया था। इसकी सूचना भी हमने सरकार को पहले दे दी थी, पर सरकार मौन रही। पहाड़ लगातार गिर रहा था जनता देख रही थी पर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया।

MadhyaBharat 11 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.