Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी को राष्ट्र विरोधी बता रही भाजपा : खड़गे
new delhi, BJP ,Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्र विरोधी कह रही है। खड़गे ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी राष्ट्र विरोधी हो ही नहीं सकते हैं।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा कि भाजपा अडानी, महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर घिरी हुई है। इन मुद्दों पर सरकार सदन में चर्चा से बचना चाहती है। इसलिए तरह-तरह के निराधार आरोप लगाकर बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश विरोधी टूलकिट के एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं।

राहुल गांधी ने बीते दिनों अपनी लंदन यात्रा के दौरान मोदी सरकार सहित संघ परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। राहुल ने लंदन में कहा था कि भारत की संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है। उनके माइक बंद कर दिए जाते हैं, जिसको लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है।

MadhyaBharat 17 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.