Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राज्यसभा चुनाव : 15 में से 10 भाजपा उम्मीदवार जीते
new delhi, Rajya Sabha elections, BJP candidates won

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को राज्यसभा की 15 सीटों के लिए चुनाव हुए। इन राज्यों में एक-एक अतिरिक्त उम्मीदवार था। कर्नाटक में कांग्रेस के तीन और भाजपा के एक उम्मीदवार जीते, उत्तर प्रदेश में 8 भाजपा के और दो सपा के उम्मीदवार जीते और हिमाचल प्रदेश में एक सीट भाजपा के खाते में गई है।

चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 56 सीटों पर द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की थी। इनमें 12 राज्यों में 41 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

कर्नाटक में घोषित नतीजों को मुताबिक कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीत गए। अजय माकन, डॉ सैयद नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर राज्यसभा सांसद बने। वहीं भाजपा के नारायण बंदगे भी राज्यसभा सदस्य बन गए हैं।

हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और कांग्रेस के ही बागी हर्ष महाजन के बीच मुकाबला था। दोनों सीटों पर मतदान के बाद 34-34 वोट दोनों उम्मीदवारों को पड़े। मुकाबला बराबरी पर रहने के पर्ची के जरिए नाम तय किया गया और हर्ष महाजन उसमें जीत गए।

उत्तर प्रदेश में देर तक गिनती चली। इसमें भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार जीते। भाजपा की ओर से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन चुनाव जीते। भाजपा के 8वें प्रत्याशी संजय सेठ भी चुनाव जीते। वहीं सपा से जया बच्चन, रामजी लाल सुमन चुनाव जीते और तीसरे प्रत्याशी आलोक रंजन चुनाव हार गए। राज्यसभा की 10 सीटों पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे।

MadhyaBharat 27 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.