Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजपा शासित किसी भी राज्य में जातिगत जनगणना की पहल क्यों नहींः जयराम रमेश
new delhi, BJP ruled state, Jairam Ramesh

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जातिगत जनगणना को सामाजिक न्याय और आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा शासित किसी भी राज्य में जातिगत जनगणना की पहल क्यों नहीं हो रही है और प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं?

कांग्रेस महासचिव ने एक्स पर कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में कई समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाक़ात की थी। उस दौरान ओबीसी प्रतिनिधिमंडल ने जातिगत जनगणना की मांग उठाई थी। राहुल गांधी ने उनकी बातों को बेहद गंभीरता से लिया था। अब राजस्थान सरकार ने उनकी भावनाओं के अनुरूप जाति आधारित सर्वे करवाने का फैसला लिया है। यह स्वागत योग्य कदम है। इससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नीतियां बनाने में विशेष रूप से मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार में हुई जातिगत जनगणना के बाद कल राजरास्थान सरकार ने भी प्रदेश में जातिगत जनगणना कराए जाने का आदेश जारी किया है।

MadhyaBharat 8 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.