Since: 23-09-2009
विरोध कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया
नेशनल हेराल्ड केस में ED के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेश हुए जहां उनसे पूछताछ जारी है। ED के अफसर उनसे सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर विरोध जताया है। सुबह से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मे जगह-जगह राहुल के पोस्टर लगा दिए थे। जिस पर लिखा था- ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं। देश के कई हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। सुबह राहुल प्रियंका गांधी के साथ गाड़ियों में घर से कांग्रेस मुख्यालय के लिए निकले। यहां भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकता मौजूद थे। राहुल-प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। जिसके बाद वे ED दफ्तर के लिए निकले। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से ED ऑफिस तक मार्च किया। कई नेताओं को पुलिस ने ED ऑफिस से एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ, कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, पीएल पूनिया, गौरव गोगोई, मीनाक्षी नटराजन सहित कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई नेता शामिल हैं। प्रियंका गांधी ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर सभी नेताओं से मुलाकात की।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |