Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कोरोना को लेकर आईसीएमआर और स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिखी राज्यों को चिट्ठी
new delhi, ICMR and Health Ministry ,Corona

नई दिल्ली। देश में इंफ्लूएंजा (फ्लू) के साथ कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसको लेकर शनिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक राजीव बहल और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संयुक्त रूप से राज्यों को कोरोना की स्थिति पर खास एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। राज्यों को लिखी गई चिट्ठी में सरकार ने कोरोना की जांच बढ़ाने और बीमारी के त्वरित और प्रभावी प्रबंधन के लिए जरूरी उपायों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है।

पत्र में लिखा गया है कि फरवरी के मध्य में कोरोना मामले तेजी से बढ़े हैं। खासकर केरल (26.4 प्रतिशत), महाराष्ट्र (21.7 प्रतिशत), गुजरात (13.9 प्रतिशत), कर्नाटक (8.6 प्रतिशत) और तमिलनाडु (6.3 प्रतिशत) में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसको देखते हुए कोरोना के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों को फिर से शुरू करने की आवश्यकता है। राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ईली) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (सारी) के मामले पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी गई है।

पत्र में लिखा गया है कि कोरोना और इन्फ़्लुएंज़ा में कई समानताएं हैं। हालांकि सरल सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों का पालन करके इन दोनों बीमारियों को आसानी से रोका जा सकता है। लोगों को भीड़भाड़ और खराब हवादार वातावरण से बचना, मास्क का प्रयोग करना, हैंड हाइजीन को बरकरार रखने की भी सलाह दी गई है।

पत्र में कोरोना के प्रबंधन के उपायों की जांच के लिए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को 10 और 11 अप्रैल को अस्पताल में मॉक ड्रिल आयोजित करने को कहा गया है। इसकी रूपरेखा सोमवार को जारी की जाएगी।

MadhyaBharat 25 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.