Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर

 हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बढत

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। गुजरात से 22 परिणाम मिल गए हैं। इनमें 20 भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गए हैं। दाहोद सीट से भाजपा के कन्हैया लाल बच्चूभाई किशोरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हर्षदभाई वलचंदभाई निनामा को 29 हजार 3 सौ पचास वोटों से हराया। पेटलाद सीट से भाजपा से कमलेश भाई रमेश भाई पटेल कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर विजयी रहे हैं।हिमाचल प्रदेश से 13 परिणाम आ चुके हैं इनमें सात भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में और पांच कांग्रेस के पक्ष में गए हैं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा है। भाजपा के राकेश जामवाल सुंदरनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से सोहन लाल ठाकुर को आठ हजार एक सौ 25 वोटों से हराया।

गुजरात विधानसभा चुनाव के 31 सीटों के परिणाम आ गए हैं। इनमें 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी को और दो कांग्रेस को मिली है। शेष सीटों का रूझान इस प्रकार है। वहीं सभी बीजेपी के नेता जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी 127 सीटों पर आगे है।

कांग्रेस को 15 सीटों पर बढ़त मिली है।

आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर आगे है। 

समाजवादी पार्टी -1

 निर्दलीय - 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश से 17 सीटों के परिणाम मिल चुके हैं। इनमें से 8 भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में और 7 कांग्रेस के पक्ष में गया है। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं।  भारतीय जनता पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही है।कांग्रेस को 32 सीटों पर बढ़त है। निर्दलीय 1 सीट पर आगे हैं।

MadhyaBharat 8 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.