Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पुंछ हमले में शामिल आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी
punch,Search operation ,Poonch attack

पुंछ। राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर संगयोट क्षेत्र में सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की धर-पकड़ के लिए भाटाधूरियां के 12 किलोमीटर में फैले जंगल में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है। तलाशी अभियान में सेना, पुलिस, एसओजी और सेना के कमांडो संयुक्त रूप से भाग ले रहे हैं। इस अभियान में खोजी कुत्तों, हेलीकॉप्टर तथा ड्रोन का सहारा भी लिया जा रहा है लेकिन समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा बलों को कोई सफलता नहीं मिली है। इसी बीच राजौरी पुंछ में अलर्ट घोषित किया गया है। पुंछ के साथ ही साथ राजौरी में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सीआरपीएफ तथा सेना के उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा भी किया है।

जांच एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि जिस प्रकार से हमला किया गया, वह सभी आतंकियों के पाकिस्तानी होने की ओर इशारा करते हैं। आतंकियों ने काफी बर्बरतापूर्वक तरीके से हमले को अंजाम दिया और इस हमले को आत्मघाती हमला बताया जा रहा है। शुक्रवार को मौके से बरामद सबूतों को एफएसएल तथा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है,जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। इस बीच पुलिस ने 12 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है, क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बिना मददगारों के इतने बड़े हमले को अंजाम नहीं दिया जा सकता है।

यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमला करने वाले आतंकियों ने किस इलाके से घुसपैठ की और कितने दिनों पहले घुसपैठ हुई है। हालांकि इस मामले में सेना तथा अन्य एजेंसियों की ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम को राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर संगयोट इलाके में एक सुनसान जगह पर आतंकियों द्वारा सेना के एक वाहन पर घात लगाकर तीन तरफ से हमला किया गया। सबसे पहले आतंकियों ने गोलियां चलाईं। उसके बाद ग्रेनेड दागे गए और फिर आरपीजी से वाहन के डीजल टैंक को निशाना बनाया गया। इसके साथ ही आतंकियों ने वाहन में ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जिससे उसमें आग लग गई और जवान बुरी तरह से जल गए। इसके बाद आतंकियों ने वाहन में स्टिकी बम लगा दिया, जिससे धमाका हुआ और आग ज्यादा भड़क गई। इस हमले में सेना के पांच जवान बलिदान हो गए जबकि एक अन्य घायल हो गया, जिसका उपचार उधमपुर सैन्य अस्पताल में जारी है।

MadhyaBharat 22 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.