Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था जेद्दा पहुंचा
jedda,Third batch ,Indians ,Sudan reached

खार्तूम/ जेद्दा। हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन कावेरी युद्धस्तर पर शुरू है। बुधवार को 135 भारतीयों का तीसरा जत्था सूडान से सऊदी अरब के जेद्दा पहुंचा। इससे पहले जल और वायु मार्ग से 426 यात्रियों के दो जत्थे सूडान से निकाले जा चुके हैं।

सूडान में दोनों गुट सोमवार रात से 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं। इस अवसर का लाभ उठाकर भारत सरकार ने सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसके तहत जल व वायु मार्ग से भारतीयों को सूडान से सुरक्षित निकाला जा रहा है। नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा 278 यात्रियों के पहले जत्थे को लेकर सऊदी अरब जेद्दा बंदरगाह पहुंचा। वायु मार्ग से आए 148 भारतीयों की दूसरे जत्थे की अगवानी के लिए जेद्दा में स्वयं भारत के विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन मौजूद थे। इसके बाद 135 भारतीयों का तीसरा जत्था भी भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से जेद्दा पहुंचा।

इससे पहले भारत के विदेश राज्यमंत्री ने मंगलवार को इंटरनेशनल इंडियन स्कूल, जेद्दा में पारगमन सुविधा का निरीक्षण किया। सूडान से निकाले गए भारतीयों को इसी स्कूल में रखा जा रहा है। राज्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इंटरनेशनल इंडियन स्कूल जेद्दा में पारगमन सुविधा का निरीक्षण किया, जहां सूडान से निकाले गए भारतीयों को भारत की यात्रा से पहले रिसीव किया जाएगा और कुछ देर के लिए रखा जाएगा। यह स्कूल पूरी तरह से रहने के प्रावधानों, ताजा भोजन, शौचालय, चिकित्सा सुविधाओं, वाईफाई से सुसज्जित है। यहां 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम भी है।

 

राजधानी खार्तूम में सूडानी सेना और अर्धसैनिक समूहों के बीच लड़ाई तेज होने के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को जानकारी दी थी कि संघर्षग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' चलाया जा रहा है और लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।

भारतीय नौसेना का आईएनएस तेग भी मंगलवार को 'ऑपरेशन कावेरी' में शामिल हो गया। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह युद्धपोत मंगलवार को अतिरिक्त अधिकारियों और फंसे हुए भारतीयों के लिए आवश्यक राहत सामग्री के साथ पोर्ट सूडान पहुंचा।

MadhyaBharat 26 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.