Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में तिरंगा लहराया
washington, Tricolor hoisted , White House

वाशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका आगमन पर स्वागत की तैयारी तेजी के साथ शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी चार दिवसीय यात्रा पर यहां 21 जून को पहुंच रहे हैं। अमेरिकी सरकार भी भारत के प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर बेहद उत्सुक है। इस क्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के बाहर भारतीय तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) और अमेरिकी झंडे (देश के राष्ट्रीय ध्वज) को एक साथ लहराया गया।

यह देखकर भारतीय मूल के नागरिक प्रसन्न हैं। वह इसे भारत के सम्मान और गर्व की दृष्टि से देख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी 23 जून को यहां रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग ऐंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में विभिन्न हिस्सों से पहुंचे आमंत्रित नेताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारतीय नेता के सम्मान में दोपहरकालीन भोज की मेजबानी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका दौरे के प्रथम दिन 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे।

22 जून को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से वाशिंगटन में उनकी मुलाकात का कार्यक्रम तय है। 22 जून को ही बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडेन भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को ही अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन में प्रमुख कंपनियों के सीईओ, पेशेवरों, अन्य हितधारकों के साथ बातचीत भी करेंगे।

MadhyaBharat 17 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.