Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
अंबाला से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया का निधन
chandigarh,BJP MP , passed away

चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला से भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया का गुरुवार तड़के पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। उन्होंने 72 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। वो कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रखर वक्ता एवं दलित नेता को खो दिया है। उनकी गिनती हरियाणा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की टोली के प्रमुख नेताओं के रूप में होती रही है।

भाजपा नेता कटारिया का जन्म 19 दिसंबर 1951 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव संधली में हुआ था। पांच दशक पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सार्वजनिक जीवन शुरू करने वाले कटारिया ने हरिजन कल्याण निगम के अध्यक्ष और गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष का पद संभाला। रतन लाल कटारिया को करीब दो माह पहले बुखार हुआ था। उसके बाद फेफड़ों में दिक्कत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां करीब डेढ़ माह उनका इलाज चला।

कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि पार्टी ने एक जुझारू नेता को खो दिया है। बहुत कम लोगों को पता है कि कटारिया कई अवसरों पर पार्टी के कार्यक्रमों में संगठन की मजबूती के लिए गीत गाते थे। उल्लेखनीय है कि देश मे जब पहली बार यूपीए की सरकार बनी तो चीनी के दाम बहुत बढ़ गए थे। इस पर कटारिया ने गीत लिखा-चीनी जांदी ए छलांगा मारदी, मेनू याद आई अटल सरकार दी। कटारिया का यह गीत पूरे हरियाणा में चर्चित हुआ था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कटारिया को मात्र 13 वर्ष की उम्र में बाल कलाकार के रूप में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सम्मानित किया था। उन्होंने लोकसभा में 1999, 2014 और 2019 में अंबाला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधितत्व किया। मई 2019 में वो केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री बने।

इससे पहले वर्ष 2000 से 2003 तक हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। अक्टूबर 2000 में भाजपा की बात पत्रिका का संपादन किया। कटारिया वर्ष 1987 में रादौर से विधायक भी रहे और तत्कालीन सरकार में राजस्व मंत्री बने। वर्ष 1996 में उन्हें हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरमैन भी बनाया गया था।

MadhyaBharat 18 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.