Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा
new delhi, Rahul Gandhi , Nadda

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वायनाड में राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन पर वंशवादी शासन और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

शुक्रवार को नड्डा ने वायनाड में एसडीपीआई और प्रतिबंधित पीएफआई के साथ राहुल गांधी के कथित संबंधों को उजागर करते हुए भाजपा के उम्मीदवार के सुरेंद्रन के लिए प्रचार किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में के सुरेंद्रन वायनाड से चुनावी मैदान में हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। यह समझ से परे है कि राहुल गांधी किस कारण से वे वायनाड आए हैं? क्या उन्हें भरोसा नहीं है कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र से जीत सकते हैं, जिसका वे इतने लंबे समय से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वंशवादी शासन में विश्वास करते हैं, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। वे तुष्टीकरण की राजनीति में विश्वास रखते हैं। वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार पनपे। वे बांटो और राज करो और वोट बैंक की राजनीति में विश्वास करते हैं। राहुल गांधी खुद नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं, वायनाड के लोग ऐसे लोगों को आशीर्वाद क्यों दें? उल्लेखनीय है कि केरल में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

MadhyaBharat 19 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.