Since: 23-09-2009
आइजल। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर में दो समुदायों के बीच का सामुदायिक सौहार्द बिगाड़ दिया है। इस सौहार्द को फिर से कायम करने के लिए भाजपा को यहां से उखाड़ फेंकना होगा।
राहुल गांधी शुक्रवार को मिजोरम के अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन दिल्ली लौटने से पहले स्थानीय पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि चार राज्यों के साथ ही मिजोरम में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मिजोरम में कांग्रेस काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में लोग भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। कांग्रेस को लोगों का अपार समर्थन है। कांग्रेस को कुछ राजनीतिक दल दरकिनार करने की कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन जनता में इसको लेकर काफी उत्साह उन्हें दिख रहा है।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए देश के सभी समुदायों को जोड़ने की राजनीति करता है, जबकि भाजपा इसे तोड़ने की राजनीति कर रही है। संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने पत्रकारों के कई सवालों का सीधे-सीधे जवाब दिए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |