Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नूंह : कड़ी सुरक्षा में नल्हड़ शिव मंदिर में साधु संतों ने किया जलाभिषेक
Nuh, performed Jalabhishek, Nalhad Shiva temple

नूंह। गुरुग्राम समेत अन्य जगहों से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्व जातीय हिंदू महापंचायत के आह्वान पर लोगों ने नल्हड़ मंदिर में जलाभिषेक किया। सोमवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच नल्हड़ मंदिर में साधु संतों सहित 51 लोगों से जलाभिषेक कराया। इसके अलावा स्थानीय लोगों पर जलाभिषेक के लिए कोई प्रतिबंध नहीं था।

 

 

सावन के आखिरी सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सोमवार को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा का आह्वान किया था। नल्हड़ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए गुरुग्राम से तमाम साधु संत और अन्य लोग नूंह के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंच गए। स्थानीय पुलिस ने बाहरी लोगों के नूंह में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी। इसके लिए सोहना से पहले घामड़ौज टोल पर ही पुलिस ने लोगों को रोकना शुरू कर दिया। संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज भी जलाभिषेक के लिए पहुंचे। वह भी नल्हड़ जाने की जिद पर अड़़ गए। पुलिस ने जब उन्हें आगे नहीं बढऩे दिया तो घामड़ोज टोल पर ही आचार्य महाराज धरना देकर बैठ गए। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने सिर्फ 51 लोगों को ही जलाभिषेक करने की अनुमति दी गई। पुलिस सुरक्षा में पटौदी आश्रम हरि मंदिर के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव और विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार राय की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पुलिस इन्हें सुरक्षा के बीच तीन गाडिय़ों में लेकर मंदिर पहुंचाया और जलाभिषेक, पूजा-अर्चना के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में सभी को सुरक्षित नूंह की सीमा से बाहर तक पहुंचाया।

 

इस संबंध में हरियाणा के डीजपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि 3 से 7 सितंबर तक होने वाली जी-20 शेरपा समूह की बैठक और पिछली घटनाओं के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमति नहीं दी गई। एडीजीपी ममता सिंह ने कहा कि किसी भी यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन सावन महीने के सोमवार पर नूंह में श्रद्धालुओं ने तीन मंदिरों में जलाभिषेक किया। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि नल्हड़ में जलाभिषेक करने की हिन्दू संगठनों की घोषणा के बाद से ही पुलिस और प्रशासन सतर्क थी। स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मामले में अधिकारियों से लगातार हालात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैठकें करते रहे। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सोमवार को स्कूल, कालेज और बैंक आदि भी बंद कर इलाके में धारा 144 लागू कर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद दी।

MadhyaBharat 28 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.