Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वैश्विक दबाव में ध्वस्त हुआ शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
new delhi, Stock market ,collapses

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस के नए नियमों की वजह से घरेलू शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत भी जबरदस्त कमजोरी के साथ हुई। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की। लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की स्थिति में काफी हद तक सुधार भी हुआ, लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही बाजार पर एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया। चौतरफा बिकवाली के कारण दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 2.10 प्रतिशत और निफ्टी 2.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान सभी सेक्टोरल इंडेक्स कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए। इनमें रियल्टी, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली होती रही। इसी तरह ऑयल एंड गैस, एनर्जी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज चौतरफा बिकवाली होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.27 प्रतिशत की बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में साढ़े नौ लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 465.25 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 474.86 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 9.61 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,076 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,120 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,866 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 90 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,517 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 495 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,022 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ 1 शेयर बढ़त के साथ और 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से सिर्फ 2 शेयर हरे निशान में और 48 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 1,264.20 अंक की कमजोरी के साथ 83,002.09 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण थोड़ी ही देर में ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 750 अंक की रिकवरी करके थोड़ी देर में ही 83,752.81 अंक तक पहुंच गया। हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक तेजी से नीचे गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 1,832.27 अंक टूट कर 82,434.02 अंक के स्तर पर आ गया। दिन भर की खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 1,769.19 अंक की कमजोरी के साथ 82,497.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 344.05 अंक टूट कर 25,452.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का जोर बन जाने के कारण ये सूचकांक थोड़ी देर में ही 180 अंक से अधिक की रिकवरी करके 25,639.45 अंक तक पहुंच गया। हालांकि बाजार में लिवाली का जोर अधिक देर तक नहीं टिक सका। थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेज गिरावट आने लगी। लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 566.60 अंक लुढ़क कर 25,230.30 अंक के स्तर तक पहुंच गया। अंतिम समय में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई खरीदारी के कारण निफ्टी निचले स्तर से करीब 20 अंक की रिकवरी करके 546.80 अंक की गिरावट के साथ 25,250.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सिर्फ जेएसडब्ल्यू स्टील 1.15 प्रतिशत और ओएनजीसी 0.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, बीपीसीएल 5.27 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 4.51 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 4.27 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 4.15 प्रतिशत और टाटा मोटर्स 4.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 

 

MadhyaBharat 3 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.