Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक जिला एक उत्‍पाद योजना को बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक जिला एक उत्‍पाद योजना को बढ़ावा

 

आकांक्षी जिलों को और अधिक विकसित करने का आह्वान किया

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशासनिक अधिकारियों से एक जिला एक उत्पाद पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने जिले के उत्पादों के निर्यात के अवसर तलाशने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से आकांक्षी जिलों के और विकास के लिए अपनी कार्य योजना तैयार करने को भी कहा है। कल नई दिल्ली में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के अधिकारियों को संबोधित करते हुए  मोदी ने कहा कि अधिकारियों को अमृतकाल में देश की सेवा करने और पंच प्रण के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने का अवसर मिला है। अमृतकाल में विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने में प्रशासनिक अधिकारियों की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री ने लीक से हटकर सोचने और समग्र दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर बल दिया। मोदी ने इस तरह के समग्र दृष्टिकोण के महत्व को स्‍पष्‍ट करने के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति मास्टर प्लान का भी उल्‍लेख किया। प्रधानमंत्री ने नवाचार के महत्व पर भी चर्चा की। उन्‍होंने बताया कि यह कैसे सामूहिक प्रयासों और देश की कार्य संस्कृति का हिस्सा बन गया है। उन्होंने स्टार्ट-अप इंडिया योजना की चर्चा करते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों में देश में स्टार्टअप्स की संख्या में किस तरह से काफी बढ़ोतरी हुई है। मोदी ने कहा कि शासन का ध्यान अब दिल्ली से बाहर, देश के सभी क्षेत्रों में केन्द्रित हो गया है। उन्होंने उदाहरण दिया कि महत्वपूर्ण योजनाएं अब दिल्ली के बाहर शुरू हो रही हैं।

MadhyaBharat 7 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.