Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विद्युत मंत्रालय ने बिजली संकट से जूझ रहे राज्यों की करेगा सहायता
विद्युत मंत्रालय ने बिजली संकट से जूझ रहे राज्यों की करेगा सहायता

सहायताके लिए साढ़े चार हजार मेगावाट बिजली खरीद योजना शुरू की

ऊर्जा मंत्रालय ने शक्ति नीति के अंतर्गत पांच वर्षों में 45 सौ मेगावाट बिजली की खरीद की योजना शुरू की है। मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना से उन राज्यों को लाभ होगा, जिन्हें बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, बिजली घरों की क्षमता में वृद्धि करने में भी मदद मिलेगी। बिजली वित्त निगम कंसल्टिंग लिमिटेड को इसके लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। उसकी ओर से चार हजार पांच सौ मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं। यह आपूर्ति अगले वर्ष अप्रैल से शुरू होगी। गुजरात ऊर्जा विकास निगम, महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड, मध्य प्रदेश ऊर्जा प्रबंधन कंपनी लिमिटेड, नई दिल्ली नगर निगम और तमिलनाडु उत्पादन और वितरण निगम लिमिटेड ने इस योजना में रूचि प्रदर्शित की है। इस योजना के तहत बोलियों की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है। पहली बार शक्ति योजना के अंतर्गत इस तरह बोलियां मांगी गई हैं। भारत में कोयला उत्‍पादन के विकास और आवंटन में पारदर्शिता  की योजना शक्ति 2018 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य कोयले की कम आपूर्ति के कारण संकटग्रस्‍त बिजली इकाइयों को कोयला उपलब्ध कराना है।                

 

MadhyaBharat 29 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.