Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
जी 20: भारत मंडपम में उतरा देश की विविधता का रंग
new delhi, G20,  India Mandapam

नई दिल्ली। भारत मंडपम में मिनी भारत का प्रतिनिधित्व करता शिल्प बाजार सज गया है। विदेशी मेहमानों के लिए यह मिनी भारत जैसा है जहां एक जिला एक उत्पाद जीआई टैग के तहत 75 जिलों की अनूठी कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

हॉल नंबर तीन में सजे इस अनूठे बाजार में देश के कोने-कोने से आए शिल्पकार भाग ले रहे हैं। विदेशी मेहमान यहां कश्मीर की कालीन, पंजाब की फुलकारी, मधुबनी पेंटिग्स, महाराष्ट्र के बांस के उत्पाद, असम की चाय, तंजावुर की पेंटिंग्स, पूर्वोत्तर राज्यों की लकड़ी व बांस से बनी वस्तुएं, हस्तकरघा, मिट्टी से बनी वस्तुएं, रंगाई-छपाई सब एक छत के नीचे देख सकेंगे। यह हॉल विविधता में एकता का प्रतीक है और भारतीय पारंपरिक कला व संस्कृति की झलक पेश करता है।

 

विदेशी मेहमानों को न केवल इन कलाकृतियों और कला की बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा बल्कि वे डिजिटल खरीदारी भी कर सकेंगे। उन्हें यूपीआई के माध्यम से खरीदारी कराई जाएगी। शिल्प बाजार में कपड़े, जूलरी, हैंडिक्राफ्ट के सामान, बर्तन, सजावटी सामान, पेंटिंग्स, चाय की खरीदारी के साथ उन्हें बनता भी देखा जा सकता है। बिहार शिल्प स्टॉल में कलाकार मधुबनी पेंटिंग्स बनाती देखेंगी। यहां मेहमानों के लिए सेल्फी स्टैंड भी बनाया गया है जहां वे सेल्फी भी ले सकेंगे।

हॉल 3 में स्थापित, 'शिल्प बाजार' में खादी और ग्रामोद्योग आयोग और ट्राइफेड सहित केंद्रीय और क्षेत्रीय एजेंसियों के भी स्टॉल हैं। विदेश मंत्रालय के जी-20 सचिवालय में विशेष सचिव मुक्तेश के. परदेशी ने संवाददाताओं को बताया कि इस प्रदर्शनी-सह-बिक्री के माध्यम से, हम प्रत्येक उत्पाद की बाजार क्षमता को बढ़ा रहे हैं, जिसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। शिल्प बाजार भारत से सर्वश्रेष्ठ हस्तशिल्प वस्तुओं को एक छत के नीचे ले कर आया है और कलाकार अपनी कला का लाइव प्रदर्शन कर सकेंगे।

MadhyaBharat 9 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.