Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आज से काशी तमिल संगमम वाराणसी में शुरू हुआ
आज से काशी तमिल संगमम वाराणसी में शुरू हुआ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस कार्यक्रम का शनिवार को औपचारिक उद्घाटन करेंगे

काशी- तमिल संगमम आज से वाराणसी में शुरू हो गया है। तमिलनाडु से प्रतिनिधियों का पहला दल कल देर रात वाराणसी पहुंचेगा। एक महीने तक चलने वाले इस संगमम का आयोजन केन्‍द्र सरकार आजादी का अमृत महोत्‍सव और एक भारत श्रेष्‍ठ भारत की भावना बनाए रखने के लिए कर रही है। शिक्षा मंत्रालय में भारतीय भाषाओं के संवर्धन के लिए बनी उच्‍च अधिकार प्राप्‍त समिति के अध्‍यक्ष और जानमाने शिक्षाविद प्रोफेसर चामु कृष्‍णा शास्‍त्री ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि काशी-तमिल संगमम भाषायी स्‍तर पर दो अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को जोड़ेगा। प्रोफेसर कृष्‍णा शास्‍त्री ने बताया कि तमिलनाडु का प्रतिनिधिमंडल काशी विश्‍वनाथ मन्दिर, अयोध्‍या मन्दिर और प्रयागराज का दौरा भी करेगा तथा वाराणसी में प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस कार्यक्रम का शनिवार को औपचारिक उद्घाटन करेंगे। काशी- तमिल संगमम का उद्देश्य देश के दो महत्‍वपूर्ण शिक्षण पीठों - तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने सम्‍पर्कों को नये सिरे से स्थापित करना है। इसका उद्देश्‍य शोधार्थियों, विद्यार्थियों, दार्शनिकों, व्‍यापारियों, शिल्‍पकारों और कलाकारों को साथ लाने, ज्ञान, संस्‍कृति और परम्‍पराओं को साझा करने तथा एक-दूसरे के अनुभवों से सीखना भी है। यह आयोजन भारतीय ज्ञान संपदा को ज्ञान की आधुनिक प्रणाली से जोड़ने के राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप है।  काशी आई एक तमिल पर्यटक अर्चना रामचंद्रन ने वाराणसी के विकास के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि काशी तमिल संगमम दोनों संस्कृतियों को एक साथ लाएगा।

MadhyaBharat 17 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.