Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पश्चिम बंगाल: बशीरहाट चिमनी हादसे में 4 मजदूरों की मौत
kolkata, West Bengal, Basirhat chimney accident

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट इलाके में एक ईंट भट्टे की चिमनी ढह जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल हैं।

घटना बुधवार रात बशीरहाट के धल्टिटाह गांव में एक साल से बंद पड़े ईंट भट्टे को दोबारा शुरू किए जाने के दौरान हुई। बशीरहाट के एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी जेठूराम और राकेश कुमार तथा स्थानीय निवासी हफीजुल मंडल के रूप में की गई है। हादसे के शिकार चौथे व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक हादसे में बुरी तरह घायल दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई, जबकि दो शव मलबे से निकाले गए। सभी मृतक ईंट भट्टा मजदूर थे। हादसे में घायल दो मजदूरों का बशीरहाट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर है, जिसे कोलकाता के आरजी कार अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। चिमनी ढहने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जाएगी।

MadhyaBharat 14 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.