Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री शनिवार को भोपाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
new delhi, PM to flag off ,Vande Bharat Express

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (एक अप्रैल) को भोपाल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में भाग लेंगे और भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2023 में भाग लेंगे। इसके बाद अपराह्न लगभग 3:15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में भोपाल और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

सैन्य कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलनः सैन्य कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च से एक अप्रैल 2023 तक ''तैयार, पुनरुत्थान, प्रासंगिक'' विषय पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में सशस्त्र बलों की तैयारी और 'आत्मनिर्भरता' प्राप्त करने की दिशा में रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। सम्मेलन में तीनों सशस्त्र बलों के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। सेना, नौसेना और वायु सेना के सैनिकों, नाविकों और वायुसैनिकों के साथ समावेशी और अनौपचारिक बातचीत भी आयोजित की जाएगी जो विचार-विमर्श में योगदान देंगे।

 

वंदे भारत एक्सप्रेस: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली के बीच शुरू की जा रही नई ट्रेन देश की ग्यारहवीं वंदे भारत ट्रेन होगी। स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया यह ट्रेन सेट अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है। यह रेल यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा, पर्यटन को बढ़ावा देगा।

MadhyaBharat 30 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.