Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
गया में सेना के प्रशिक्षण के दौरान तोप का गोला गिरने से तीन की मौत
patna, Three killed , training in Gaya

पटना। बिहार के गया जिले के गूलरवेद गांव में बुधवार को होली के दिन धमाके के साथ तोप का गोला गिरने से दम्पति समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और तीन सदस्य घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय सभी होली खेल रहे थे। घायलों को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बुमेर पंचायत के गूलरवेद गांव से एक किलोमीटर दूर मिलिट्री फायरिंग रेंज है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे मिलिट्री के जवान अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक तोप का गोला गूलरवेद गांव में जा गिरा। इसकी चपेट में एक ही परिवार के छह लोग आ गए। उनमें से तीन लोगों के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

घटनास्थल पर ही एक महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि दो महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में गोला मांझी की बेटी कंचन कुमारी (28), दामाद गोविंदा मांझी (29) निवासी डोभी और सूरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गीता कुमारी (11), राशो देवी (30) और पिंटू मांझी (25) घायल हो गए।

इस संबंध में बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि बाराचट्टी के बूमर पंचायत के गूलरवेद गांव में तोप के गोला से दो लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना मिली है। दो से तीन लोग घायल हैं। सभी को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार आठ महीने पहले भी इसी गांव में मिलिट्री फायरिंग रेंज से गोली लगने से 20 वर्षीय रघु मांझी की मौत हुई थी। इससे पहले भी इस गांव में दो लोगों की मौत हुई थी। कई जानवर भी तोप के गोले के शिकार हो चुके हैं। इसकी वजह मिलिट्री के फायरिंग रेंज गांव के काफी करीब होना है।

घटनास्थल पर गया के सांसद विजय मांझी, सिटी एसपी अशोक कुमार, डीएसपी और एसडीओ भी पहुंचे। बीडीओ ने मृतकों के परिजन को 20-20 हजार रुपये प्रदान किए हैं। तीन-तीन हजार अंत्येष्टि के लिए दिए गए हैं। इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गूलरवेद गांव की घटना में सिटी एसपी, एसडीपो शेरघाटी, एडीएम शेरघाटी एवं अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घटना के कारणों एवं अन्य बिंदुओं पर जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।

MadhyaBharat 8 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.