Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तेलुगु लोगों ने भारत के सामर्थ्य को हमेशा बढ़ाया है : प्रधानमंत्री
new delhi, Telugu people, PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना में लगभग 6,100 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण अवसंरचना विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इस दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना को बने नौ वर्ष हुए हैं। भले ही तेलंगाना राज्य नया हो लेकिन यहां और यहां के लोगों का देश के इतिहास में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है। इसमें तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है। तेलुगु लोगों ने भारत के सामर्थ्य को हमेशा बढ़ाया है।

 

उन्होंने कहा कि आज देश में संभावनाओं के बड़े अवसर उपलब्ध हैं। साथ ही देश के युवा ऊर्जा से भरे हुए हैं। ऐसे में देश का कोई कोना तेज विकास से पीछे नहीं रहना चाहिए। आज पूरे देश में हाई-वे, एक्सप्रेस-वे, इकोनामिक कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का जाल बिछ रहा है। ऐसे समय में जब भारत में निवेश बढ़ रहा है और भारत अपने सपनों को पूरा कर रहा है, तेलंगाना को विकास और प्रगति के बहुत अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए उत्पादन क्षेत्र एक बड़ा माध्यम बन रहा है। हमने उत्पादन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना शुरू की है।

 

प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी उनमें लगभग 5,550 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली 176 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना भी शामिल है। इन परियोजनाओं में नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर का 108 किलोमीटर लंबा मंचेरियल-वारंगल खंड में शामिल है। इस खंड से मंचेरियल और वारंगल के बीच की दूरी में लगभग 34 किलोमीटर की कमी आएगी, जिससे यात्रा अवधि कम हो जाएगी और एनएच-44 और एनएच-65 पर यातायात की आवाजाही और बेहतर होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एनएच-563 के 68 किलोमीटर लंबे करीमनगर-वारंगल खंड को मौजूदा दो लेन से चार लेन में उन्नत करने की आधारशिला भी रखी। इससे हैदराबाद-वारंगल औद्योगिक गलियारे, काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क और वारंगल स्थित एसईजेड के बीच परिवहन सुविधा में सुधार करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने रेलवे विनिर्माण इकाई, काजीपेट की आधारशिला भी रखी। 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित की जाने वाली इस आधुनिक विनिर्माण इकाई से वैगन निर्माण क्षमता में वृद्धि होगी। यह संयंत्र नवीनतम प्रौद्योगिकी मानकों और सुविधाओं जैसे वैगनों की रोबोटिक पेंटिंग, अत्याधुनिक मशीनरी और सामग्री भंडारण और रखरखाव की आधुनिक सुविधा से सुसज्जित होगा। इससे स्थानीय रोजगार सृजन और आसपास के क्षेत्रों में सहायक इकाइयों के विकास में मदद मिलेगी।

MadhyaBharat 8 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.