Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
भाजपा ने तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का निलंबन किया रद्द
new delhi, BJP cancels suspension ,Telangana MLA

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना से अपने इकलौते विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। पार्टी ने अनुशासन समिति को मिले जवाब पर विचार के बाद यह निर्णय किया है। मोहम्मद साहब पर विवादित बयान के बाद उनको अगस्त 2022 में निलंबित कर दिया गया था।

भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने रविवार को विधायक सिंह का निलंबन रद्द किए जाने का पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि टी राजा की ओर से पेश जवाब और स्पष्टीकरण को पार्टी की अनुशासन समिति ने विचार किया है। उनके जवाब के आधार पर समिति ने निर्णय लिया है कि उनका निलंबन तत्काल हटाया जाए।

तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में राजा सिंह का निलंबन रद्द किए जाने से उनका पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। निलंबन रद्द किए जाने पर राजा ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।

MadhyaBharat 22 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.