Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हजारों बांग्लादेशियों ने बंगाल में की घुसपैठ की कोशिश, BSF ने खदेड़ा
 Bangladeshis tried to infiltrate into Bengal

पश्चिम बंगाल: BSF ने बांग्लादेश देश में अशांति के कारण जारी हाई अलर्ट के बीच, पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक बड़े समूह की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया.

बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से ही वहां के हालात सामान्य नहीं हुए हैं. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं. जिस वजह से बहुत लोग भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. इसको लेकर BSF को भी अलर्ट कर दिया गया है. 

इसी बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) की गुवाहाटी फ्रंटियर ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में बांग्लादेश सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे लोगों के प्रयास को  विफल कर दिया है. BSF ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि करीब 1000 लोग, जिसमें से ज्यादातर लोग हिंदू थे, भारत में शरण के लिए सीमा पर पहुंचे थे. 

इस मामले में BSF ने तुरंत ही बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) को इसकी जानकारी दी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन लोगों को वापस भेजा जा सके. ये सभी लोग बांग्लादेश के लालमोनिरहाट जिले में सीमा से 400 मीटर की दूरी पर इकट्ठा हुए थे. 

इसको लेकर BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, बहुत सारे लोग सीमा पर एकत्र हुए थे, लेकिन बॉर्डर के सील होने की वजह से कोई भी प्रवेश नहीं कर पाया था. बाद में इन लोगों को बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) वापस अपने देश लेकर चले गए थे. 

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूदा हालात की निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है. इस समिति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'ये समिति में शामिल अधिकारी  बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ जुड़े रहेंगे, ताकि वहां रह रहे भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इस , समिति की अध्यक्षता एडीजी, सीमा सुरक्षा बल, पूर्वी कमान कर रहे हैं. 

 

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.