Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जबरन प्रवेश की होगी एसआईटी जांच
mumbai,  SIT investigation, Trimbakeshwar temple

मुंबई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर में जबरन प्रवेश की छानबीन विशेष जांच दल (एसआईटी) के माध्यम से करवाई जाएगी। एसआईटी पिछले वर्ष भी त्र्यंबकेश्वर मंदिर में हुए जबरन प्रवेश की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि इस समय त्र्यंबकेश्वर मंदिर के आस पास स्थिति नियंत्रण में है।

 

उरुस के दौरान सोमवार को कुछ लोगों ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया था, लेकिन इन लोगों को मंदिर प्रशासन ने रोक दिया था, जिससे मंदिर के आस पास तनाव उत्पन्न हो गया था। पुलिस और मंदिर प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद तनाव शांत हुआ।

 

इसके बाद ब्राह्मण महासंघ ने मामले की गहन जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर ब्राह्मण महासंघ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। ब्राह्मण समाज की इस मांग के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने इस मामले एसआईटी जांच का आदेश दिया है। यह जांच महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में की जाएगी। अब एसआईटी पिछले वर्ष हुए इसी तरह के जबरन प्रवेश की भी जांच करेगी।

MadhyaBharat 16 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.