Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल नामांकन के अंतिम दिन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल नामांकन के अंतिम दिन

376 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे , 29 अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे

 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन कल 376 उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे। 68 सदस्‍यों की विधानसभा के लिए कुल मिलाकर 630 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी, जबकि 29 अक्‍टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। नाम वापस लेने के बाद उम्‍मीदवारों की संख्‍या कम हो सकती है, क्‍योंकि कई उम्‍मीदवारों ने पार्टी के आधिकारिक उम्‍मीदवारों के कवरिंग उम्‍मीदवार के रूप में पर्चे भरे हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के नए सदस्‍य चुनने के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के अंतिम दिन 384 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। 17 से 21 अक्तूबर तक 255 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन कुल्लू सदर से बीजेपी ने अपने प्रत्याशी को बदल दिया है. इससे पहले पार्टी ने चंबा शहर का भी प्रत्याशी बदला था और अब कुल्लू सदर से भी बदल दिया है. पार्टी ने पहले उम्मीदवारों की जारी की गई लिस्ट में कुल्लू सदर से महेश्वर सिंह को मैदान में उतारा था लेकिन अब उनका टिकट काट दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी ने अब नरोत्तम ठाकुर को कुल्लू सदर से नामित किया है.प्रदेश में अब कुल 639 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 29 अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे।

MadhyaBharat 26 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.