Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी
shimla, Priyanka Gandhi,Himachal

शिमला। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आ रही है। प्रियंका गांधी मंगलवार को कुल्लू, मंडी, सोलन ज़िला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और नुक्सान का जायज़ा लेगी। इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों से भी मिलेंगी। उसके बाद शाम को छराबड़ा अपने निवास स्थान रुकेंगे। वह बुधवार को शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि वह भी प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री और प्रतिभा सिंह भी मौजुद रहेगी।

 

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा से धीरे धीरे उभर रहा है और अब प्रदेश में 60 ही सड़के बंद है जिन्हें 15 सितंबर तक खोलने का टारगेट रखा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से निपटने के लिए काम कर रही है और केंद्र सरकार से हिमाचल में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की सरकार कोशिश कर रही है। केंद्र से अभी तक हिमाचल को नाममात्र ही मदद मिली है लेकिन नुक्सान बहुत ज्यादा है उस हिसाब से मदद नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जो भारत सेतू योजना और अन्य माध्यम से हिमाचल को मदद करने की घोषणा की थी उसमें अभी कुछ देरी हो रही है। जिसके लिए वे दिल्ली दो दिन के दौरे पर भी जाएंगे और एनएचएआई के अध्यक्ष, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय में आधिकारियों से मिलेंगे ताकि पुनर्वास कार्य में तेज़ी आए।

 

हिमाचल में मानसून से हुई भारी तबाही, 12 हज़ार करोड़ के नुकसान का अनुमान

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। राज्य सरकार ने 12 हज़ार करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया है। कांग्रेस की सुक्खू सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर स्पेशल पैकेज देने की मांग कर रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गत दो महीनों में भारी बारिश, भू-स्खलन और बाढ़ के कारण प्रदेश में 400 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 13 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है, जिस कारण हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार का दावा है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

MadhyaBharat 11 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.