Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
'मैं रामकृष्ण मिशन के खिलाफ नहीं हूं'- विवाद के बाद ममता की सफाई
kolkata,

कोलकाता। भारत सेवाश्रम, रामकृष्ण मिशन और इस्कॉन के साधु-संन्यासियों को लेकर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी पर ममता बनर्जी ने सोमवार को सफाई दी है। बांकुड़ा के विष्णुपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे रामकृष्ण मिशन के खिलाफ नहीं हैं। बस कुछ चुनिंदा लोगों के बारे में उन्होंने बात की थी। ममता ने कहा कि आज मैं जवाब देने आई हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा? मैंने जो कहा कि जयारामबाटी सारदा मां का जन्म स्थान है। मैं कई बार गई हूं। आप (मोदी) कितनी बार आये हो?

ममता ने कहा, मैं रामकृष्ण मिशन के खिलाफ क्यों बोलूंगी? मैं रामकृष्ण मिशन के ख़िलाफ़ नहीं हूं। मैंने दो विशेष लोगों का उल्लेख किया है। उनमें से एक हैं कार्तिक महाराज। मैंने उसके बारे में बात की है क्योंकि मुझे जानकारी मिली है कि वह तृणमूल एजेंटों को बैठने नहीं देते हैं। इलाके में धर्म के नाम पर भाजपा करते हैं। वह चीज (छेना) व्यापारियों को भड़का रहे हैं। सारी खबरें मेरे पास आती हैं। वह राजनीति कर सकते हैं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन मैं कहूंगी कि अपने सीने पर कमल का फूल रख कर राजनीति करें। ऐसे पीछे से नहीं।

MadhyaBharat 20 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.