Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
PM -चुनाव परिणाम दर्शाते हैं कि आम लोगों की आकांक्षा नये भारत के निर्माण की
PM -चुनाव परिणाम दर्शाते हैं कि आम लोगों की आकांक्षा नये भारत के निर्माण की

 

अगले 25 वर्ष केवल विकास की राजनीति के लिए होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिला जनादेश नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी को मिले जनसमर्थन को युवा सोच और युवा भारत का प्रतिबिम्‍ब बताते हुए कहा कि देश के आम लोगों की आकांक्षा विकसित भारत के निर्माण की है। मोदी ने कहा कि यह जनादेश समाज के निर्धन, शोषित, वंचित वर्ग और जनजातियों के सशक्तिकरण के लिए भाजपा को मिला समर्थन है। प्रधानमंत्री कल शाम नई दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्‍बोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि पार्टी को ऐसे समय में जनादेश मिला है जब देश अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। इसका अर्थ है कि अगले 25 वर्ष केवल विकास की राजनीति के लिए होंगे। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास देशहित में सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण और कठिन निर्णय लेने की क्षमता है। उन्‍होंने कहा कि भाई-भतीजावाद और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लगातार बढ़ते जनाक्रोश को वे स्‍वस्‍थ लोकतंत्र के लिए सकारात्‍मक मानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल दूरदृष्टि और विकास से ही युवाओं का हृदय जीता जा सकता है और भारतीय जनता पार्टी के पास यह प्रतिबद्धता है। उन्‍होंने कहा कि बड़ी संख्‍या में युवाओं के भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का संदेश बहुत ही स्‍पष्‍ट है कि युवाओं ने सरकार के कार्यों में भरोसा व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने राज्‍य के इतिहास में अब तक सबसे बड़ा जनादेश दिया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणामों पर श्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को मिले वोटों का अंतर एक प्रतिशत से भी कम है, जो दर्शाता है कि राज्‍य के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिये प्रयास किया। उन्‍होंने हिमाचल के लोगों को आश्‍वस्त किया कि चुनाव में हार के बावजूद केन्‍द्र सरकार राज्‍य के विकास के लिए हर सम्‍भव प्रयास करेगी। प्रधानमंत्री ने दोनों राज्‍यों में शांतिपूर्वक मतदान सम्‍पन्‍न कराने के लिए निर्वाचन आयोग को धन्‍यवाद दिया।  भाजपा अध्‍यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी जनादेश के लिए हिमाचल प्रदेश और गुजरात के लोगों का , और कठिन परिश्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्‍यक्‍त किया। दिल्‍ली नगर निगम चुनाव परिणामों पर भाजपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी नगर निगम में सकारात्‍मक विपक्ष की  भूमिका निभाएगी।

 

MadhyaBharat 9 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.