Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
असम पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
asam, Rahul Gandhi, Bharat Jodo Nyay Yatra

शिवसागर (असम)। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गुरुवार को असम के शिवसागर जिले में पहुंची। यहां नगालैंड-असम सीमा इलाके में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वे कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं। लोगों ने उन्हें सलाह दी कि अब उन्हें पूरब से पश्चिम तक की भी यात्रा करनी चाहिए। इसलिए उन्होंने मणिपुर से नगालैंड, असम होते हुए मुंबई तक की यात्रा शुरू की है। उन्होंने अपने संबोधन में इस यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए नगालैंड तथा मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज सुबह नौ बजे नगालैंड से चलकर असम पहुंची, जहां सीमा पर पहले से ही मौजूद कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले का स्वागत किया। यह यात्रा आज दिनभर ऊपरी असम में घूमते हुए जोरहाट पहुंचेगी। राहुल गांधी जोरहाट में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आज उनका रात्रि विश्राम जोरहाट में ही होगा।

MadhyaBharat 18 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.