Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
shimla. Heavy rains ,Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की वर्षा का व्यापक असर दिख रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई भागों में भारी बारिश हुई है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। हमीरपुर ज़िले में सुजानपुर उपमण्डल के खेरी गांव में बादल फटने की घटना में कुछ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। भारी वर्षा से राज्य के कई क्षेत्रों में भूस्खलन होने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक घायल हुआ है। इसके अलावा एक व्यक्ति अभी भी लापता है। भारी वर्षा और बाढ़ से कई पशुओं व गाड़ियों के बहने और अन्य सम्पति को भी नुकसान हुआ है।

राज्य बारिश के बीच भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली व शिलाई-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे सहित 83 सड़क मार्ग अभी भी अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी जिला में दो जगह अवरुद्ध है। हालांकि कुल्लू से आने वाली छोटी गाड़ियों को वाया गोहर-चौलचौक होते हुए भेजा जा रहा है, लेकिन बड़ी गाड़ियां और मालवाहक वाहन अभी भी जाम में ही फंसे हुए हैं। पलम की खेप लेकर जा रहे जीप चालकों ने बताया कि वे शनिवार से जाम में फंसे हैं। अगर समय पर मंडी में नहीं पहुंचे तो फिर फसल खराब हो जाएगी और उन्हें भाड़ा भी नहीं मिलेगा। मंडी के एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि सात और चार मील के पास नेशनल हाईवे को बहाल करने का कार्य चल रहा है। इस बीच पराशर घूमने आये चम्बा के एक सौ विद्यार्थी बागी में सड़क टूटने के कारण शनिवार रात से ही फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक मंडी जिले में सबसे ज्यादा 35 सड़कें बंद हैं। इसी तरह सिरमौर जिला में 23, चंबा में 10, सोलन में सात, कुल्लू में पांच, बिलासपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और शिमला में एक-एक सड़कमार्ग बाधित हैं। भारी वर्षा से 140 ट्रांसफार्मरों के बंद होने से कई जगह बिजली गुल है। सिरमौर जिला के नाजन उपमंडल में 69, चंबा में 30, मंडी में 25, कुल्लू में 16, लाहौल-स्पीति में आठ, हमीरपुर में पांच और किन्नौर में एक ट्रांसफार्मर बंद हैं।

 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार धर्मशाला में सर्वाधिक 106 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इसके अलावा मंडी में 56, पांवटा साहिब में 43, पालमपुर में 32, चंबा में 24, कांगड़ा में 15 और धौलाकुआं में 12 मिलीमीटर वर्षा हई है। बादलों के बरसने से तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है। राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे रिकार्ड हुआ है। शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, सुंदरनगर में 21.4, भुंतर में 18.6, कल्पा में 13.8, धर्मशाला में 19.2, उना में 24, नाहन में 22, केलांग में 12.1, पालमपुर में 19, सोलन में 20.2, मनाली में 16.1, कांगड़ा में 22.1, मंडी में 20.9, बिलासपुर में 22, हमीरपुर में 23.6, चंबा में 21.6, डल्हौजी में 14.2, जुब्बड़हट्टी में 18.8, कुफरी में 14.7, कुकुमसेरी में 13.7, नारकंडा में 13.5, रिकांगपिओ में 17.3, सियोबाग में 19, धौलाकूआं में 25, बरठीं में 24.3, मशोबरा में 15.5, पांवटा साहिब में 25, सराहन में 18 और देहरा गोपीपुर में 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। वर्षा के बाद नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने और नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है।

 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिन भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून की सक्रियता से प्रदेश में आगामी दिनों में व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। उन्होंने बाहर से घूमने आ रहे पर्यटकों व स्थानीय लोगों से नदी-नालों के किनारों पर न जाने की अपील की है।

MadhyaBharat 26 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.