Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
स्मृति ईरानी बनी अमेठी से मतदाता
amethi, Smriti Irani , voter

अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से किया हुआ एक और वादा पूरा कर दिखाया है। अमेठी से पारिवारिक रिश्ता जोड़ने वाली स्मृति ईरानी अब अमेठी जनपद से मतदाता भी बन गई हैं।

 

अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज तहसील एवं ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मेदन मवई गांव में अपना आवास बनाने के बाद उन्होंने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। जिसके बाद उन्हें मेदन मवई गांव में मतदाता बनाया गया है।

 

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति अमेठी को अपना परिवार मानती हैं। अमेठी परिवार के बीच रहने के लिए ही उन्होंने यहां अपना आवास बनवाया है। आवास बनने के साथ ही दीदी स्मृति ने अमेठी से खुद को मतदाता बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही वह अमेठी संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के मेदन मवई गांव के 347 बूथ संख्या की मतदाता बन गई हैं।

 

अमेठी से मतदाता बनने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुशी जताते हुए इसे अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि बताते हुए विश्वास जताया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे हमारे रिश्तों को अमेठी में और भी मजबूती मिलेगी।

MadhyaBharat 3 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.