Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नीतीश कुमार संभालेंगे जदयू की कमान ललन सिंह ने अध्यक्ष पद छोड़ा
new delhi, Nitish Kumar , JDU, Lalan Singh

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष पद को लेकर एक सप्ताह से जारी तमाम अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग गया। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया और पार्टी की कमान नीतीश कुमार ने संभाल ली।

शुक्रवार की सुबह बैठक में शामिल होने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह एक साथ एक ही गाड़ी से पहुंचे। उसके बाद बैठक में ललन सिंह ने नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा दिया।

ललन सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि चुनाव में अपनी सक्रियता को देखते हुए मैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं और नीतीश कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित करता हूं।

जदयू पार्टी अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पार्टी अध्यक्ष बनना तय है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन इसमें अब संशय नहीं रह गया है। ललन सिंह अपना इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने या नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव दिया है।

इस बैठक में नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रस्ताव लाया गया है। उसमें लोकसभा चुनाव और संगठन के सभी फैसलों के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया जाएगा। एक अन्य प्रस्ताव में नीतीश कुमार को पार्टी से जुड़ी सभी शक्तियां देने का प्रस्ताव है और गठबंधन पर फैसले के लिए नीतीश अधिकृत किए जाएंगे। इसके अलावा, सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के चयन के लिए भी नीतीश कुमार को अधिकृत किया जाएगा।

MadhyaBharat 29 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.