Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हल्द्वानी के कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं सुचारु
dehradoon, Essential services ,functioning smoothly

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले स्थित हल्द्वानी शहर के कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं को सुचारु करने के साथ ही मेडिकल स्टोर खुलवाए गए हैं। साथ ही बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा को बहाल कर दिया गया है।

रविवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने आवश्यक सेवाओं को बहाल कर दिया है। जोनल मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने आवश्यक सेवाओं को बहाल किया। बीमार लोगों के लिए बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु किया गया है। इसके अलावा लाइन नंबर 17 निवासी डेढ़ वर्षीय मोहम्मद इजहान जो कि बीमारी से ग्रसित था, उसे बनभूलपुरा चिकित्सालय में ले जाकर इलाज के उपरांत राजकीय वाहन से घर तक छोड़ा गया है। प्रशासन धीरे-धीरे शांति व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं को सुचारु कर रहा है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक एपी वाजपेई ने बताया है कि आज हल्द्वानी के कर्फ्यू क्षेत्र के लाइन नंबर 17, किदवई नगर, इंदिरा नगर, नई बस्ती, लाइन नंबर 08 के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भारत और इंडेन गैस का वितरण कराया गया है।

गौरतलब है कि कल केएमवीएन ने कर्फ्यू क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों में गैस आपूर्ति सुचारु की थी। आज कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में भी गैस का वितरण कर दिया गया है। इस क्षेत्र में गैस के साथ ही सब्जी, दूध आदि सामग्री का वेंडर के माध्यम से पहुंचाई गई है।

MadhyaBharat 11 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.