Since: 23-09-2009
मुंबई। बैंकॉक से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में क्रू मेंबर से छेड़छाड़ के मामले में 63 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को सहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित एरिक वेस्टबर्ग को सहार पुलिस स्टेशन की टीम ने अंधेरी मैजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। पिछले तीन माह में फ्लाइट में इस तरह की बदतमीजी करने की यह आठवीं घटना है।
पुलिस के अनुसार आरोपित एरिक वेस्टबर्ग गुरुवार को बैंकाक से मुंबई इंडिगो की फ्लाइट से आ रहा था। फ्लाइट में आरोपित नशे में धुत था। इसी दौरान आरोपित ने क्रू मेंबर से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर अन्य यात्रियों के साथ भी बदतमीजी की। इसके बाद किसी तरह फ्लाइट के कर्मचारियों ने आरोपित को नियंत्रित किया और फ्लाइट जैसे ही मुंबई में लैंड हुई, कर्मचारियों ने आरोपित को सहार पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया। साथ ही कोर्ट ने आरोपित को इस तरह की हरकत न करने का भी नसीहत दी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |