Since: 23-09-2009
रक्षा मंत्री ने नौसेना के साहस, कटिबद्धता और पेशेवर रवैये की प्रशंसा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना की प्रशंसा की है। उन्होंने नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि नौसेना ने लगातार देश की सुरक्षा में तत्पर रही है और इसे चुनौतीपूर्ण समय में मानवीय कार्यों में महारत हासिल है। पीएम मोदी ने नौसेना के समृद्ध इतिहास पर गर्व प्रकट किया। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी नौसेना के शौर्य, समर्पण और राष्ट्रीय समुद्री सीमाओं की रक्षा की प्रतिबद्धता के लिए नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नौसेना के साहस, कटिबद्धता और पेशेवर रवैये की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय नौसेना हमारी समुद्री सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने में अग्रणी रही है।वर्ष 1971 की भारत-पाक लड़ाई के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों की याद में चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सभी नौसैनिकों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस पर शुभकामनाएं। भारत में हमें आपके समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है।’’ ‘‘भारतीय नौसेना ने दृढ़तापूर्वक हमारे राष्ट्र की रक्षा की है और कठिन समय में भी अपनी मानवीय भावना से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।’’
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |