Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को एनआईए हिरासत में भेजा
new delhi, Patiala House Court,gangster Lawrence Vishnoi

नई दिल्ली। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सात दिनों की एनआईए हिरासत में भेज दिया है। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज धर्मेश शर्मा ने इस मामले की सुनवाई स्पेशल एनआईए कोर्ट में ट्रांसफर कर दी है।

 

बिश्नोई को पेश करने के बाद एनआईए ने उसकी सात दिनों की हिरासत की मांग की। एनआईए ने कहा कि आतंकवादी संगठन अंतरराष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय सीमाओं के माध्यम से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के लिए संगठित आपराधिक सिंडिकेट का उपयोग कर रहे हैं। एनआईए के मुताबिक देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स जैसे प्रतिबंधित समूहों के गुर्गों ने नेटवर्क बनाया है, जो देश के खिलाफ विद्रोह के लिए लोगों को भड़का रहे हैं और आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

 

17 अप्रैल को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज ने बिश्नोई को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखने और 18 अप्रैल को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। 17 अप्रैल को बिश्नोई को एनआईए के एक मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाना था। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज धर्मेश शर्मा को सूचित किया गया कि बिश्नोई को पंजाब से दिल्ली लाया जा रहा है और उसे कोर्ट के खुले रहने तक पेश करना संभव नहीं है। उसके बाद कोर्ट ने बिश्नोई को 17 अप्रैल को तिहाड़ जेल में रखने का आदेश दिया था।

MadhyaBharat 18 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.