Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अरुणाचल में आर्मी का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
new delhi, Army

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी खमेंग जिले में गुरुवार को भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना के लिए लम्बे समय तक 'लाइफलाइन' रहे चीता हेलीकॉप्टरों के पुराने बेड़े को बदलने की जरूरत काफी समय से जताई जा रही है। मौजूदा समय में सेना के पास मौजूद चीता हेलीकॉप्टर 30 वर्ष से ज्यादा पुराने हैं।

 

गुवाहाटी के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि आज सुबह करीब 09:15 बजे अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास ऑपरेशनल उड़ान भरने वाले आर्मी एविएशन के चीता हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया। इसके बाद बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। पीआरओ डिफेंस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू करके घटनास्थल की ओर कई उड़ानें भरी गईं हैं।

 

इससे पहले पिछले साल 05 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव शहीद हो गए थे। यह चीता हेलीकॉप्टर अपनी नियमित ड्यूटी करते हुए जेमीथांग सर्कल के बीटीके क्षेत्र के पास न्यामजंग चू में फायर डिवीजन के बॉल जीओसी को पहुंचाकर सुरवा सांबा क्षेत्र की ओर लौट रहा था। तभी तवांग के निकट यह हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

 

वायु सेना के पास 17 और भारतीय सेना के पास 37 चीता हेलीकॉप्टर हैं। इसमें 4 पैसेंजर या फिर 1135 किलोग्राम वजन ले जा सकते हैं। 33.7 फीट लंबे हेलीकॉप्टर की ऊंचाई 10.1 फीट है। यह अधिकतम 192 किमी. प्रतिघंटा की गति से 515 किलोमीटर तक एक साथ उड़ान भरता है। इसे अधिकतम 17,715 फीट की ऊंचाई तक ले जाया जा सकता है। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर के लिए यही हेलीकॉप्टर सबसे ज्यादा मुफीद माना जाता है।

सेना के लिए लम्बे समय तक 'लाइफलाइन' रहे चीता और चेतक हेलीकॉप्टरों के पुराने बेड़े को बदलने की जरूरत काफी समय से जताई जा रही है। मौजूदा समय में सेना के पास मौजूद चीता हेलीकॉप्टर 30 वर्ष से ज्यादा पुराने हैं। इसीलिए आर्मी एविएशन ने चीता हेलीकॉप्टरों की विदाई करके अपनी युद्धक शक्ति बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है। सेना के हवाई बेड़े में स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और अमेरिकी अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसे 2024 तक पूरा किया जाना है।

MadhyaBharat 16 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.