Since: 23-09-2009
डैमेज कंट्रोल ,खाली मंत्री पद भरे जाएंगे
पश्चिम बंगाल में चार से पांच पद मंत्रियों के खाली पड़े हुए हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जल्द ही कैबिनेट में बदलाव कर सकती है। ईडी के छापों के बाद पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के कारण ममता सरकार पर कई सवाल खड़े किये गए। अब ममता सरकार डैमेज कंट्रोल करने में लगी हुई है। 5 से 6 नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। जिन मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया जाएगा, उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।
वहीं पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रविवार देर रात बड़े हादसे में 10 शिव भक्तों की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कांवड़िए जिस वाहन में जा रहे थे, उसमें DJ लगा था। वाहन में जनरेटर भी रखा गया था। वायर में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में करंट फैला और पिकअप वाहन में सवार यात्री इसकी चपेट में आ गए। जहां 10 कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसे में 19 लोग घायल हो गए हैं। घयलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |