Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हमारा लक्ष्य भारत भाजपा और कमल निशान का विजय : प्रधानमंत्री मोदी
prayagraj,  BJP and Kamal Nishan,Prime Minister Modi

प्रयागराज। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के सीधी जनपद में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के उपरान्त वायु सेना के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां प्रदेश सरकार की ओर से आद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने स्नेह भरे शब्दों में कहा और कैसे हैं नन्दगोपालम। नन्दी के साथ ही प्रयागराज के अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश के सतना और सीधी जनपद में दो चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर अपराह्न करीब 02.55 बजे हेलीकाप्टर से भारतीय वायु सेना के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां प्रयागराज की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे। सबसे पहले नन्दी ने प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इसके बाद अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। अपराह्न करीब 3.10 बजे प्रधानमंत्री विशेष वायुयान से तेलंगाना के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। किसी को भी अन्दर जाने की अनुमति नहीं थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि ध्यान रहे कि हमारा लक्ष्य भारत, भाजपा और कमल निशान का विजय है, जिसे हमें प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उनका हाल-चाल पूंछा और अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के बीच में हर समय उपलब्ध रहें और सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाएं। संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुट जाएं।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आगामी 2025 में होने वाले दिव्य एवं भव्य महाकुंभ मेले की तैयारी को लेकर चर्चा की। स्वागत करने वालों में सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केसरी देवी पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक राजमणि कोल, विधायक वाचस्पति, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 7 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.