Since: 23-09-2009
गुवाहाटी। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने लव जिहाद को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।
दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के प्रेम को लव जिहाद के साथ जोड़ दिया था। उनके बयान में लव जिहाद के संदर्भ में महाभारत का भी जिक्र किया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोरा की इस अजीबोगरीब टिप्पणी पर पूरे राज्य में कड़ी प्रतिक्रिया हुई । भारतीय जनता युवा मोर्चा असम प्रदेश ने उसी दिन होजाई जिले के लंका पुलिस स्टेशन में भूपेन बोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री से नहीं डरता। उनके दादा ने उनसे अपनी गलती के लिए जनता से माफी मांगने के लिए कहा।'' उन्होंने कहा, ''मेरे दादा ने मुझे नामघर जाकर दो बेतुकी बातें कहने के लिए माफी मांगने को कहा। दूसरी ओर, जब एक सत्राधिकर ने उन्हें नामघर में प्रवेश करने से रोका, तब उन्हें बहुत बुरा लगा। इसलिए उन्होंने गलती के लिए माफी मांगी। उन्होंने असम की जनता से इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा असम प्रदेश ने उनके खिलाफ असम के सभी थानों में एफआईआरदर्ज कराने की बात कही। असम प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा शुक्रवार को दिसपुर थाने में कांग्रेस अध्यक्ष बोरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने की तैयारी कर ली थी। इसी मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने भी भूपेन बोरा की ऐसी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी सनातनी व्यक्ति को धर्म के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। चाहे इस्लाम हो या ईसाई धर्म, किसी भी धर्म के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |