Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
प्रियंका गांधी ने रोड शो के बाद किया नामांकन
new delhi, Priyanka Gandhi, filed nomination

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज केरल की वायनाड सीट से लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।उन्हाेंने अपनी मां व सांसद (राज्यसभा) सोनिया गांधी, अपने भाई और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पति रावर्ट वाड्रा, पुत्र रेहान वाड्रा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले ये सभी नेता एक रोड शो में शामिल हुए।

 

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘‘पिछले 35 सालों से मैं विभिन्न चुनावों में पार्टी के लिए और किसी न किसी उम्मीदवार के लिए प्रचार करती रही हूं। यह पहली बार है जब मैं अपने लिए समर्थन की मांग कर रही हूं।’ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी आभार जताया कि उन्होंने उन्हें वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।

 

प्रियंका गांधी 22 अक्टूबर की रात को ही अपनी माता सोनिया गांधी मैसूर पहुंची थीं, जहां एयरपोर्ट पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद वे दोनों सड़क के रास्ते से वायनाड (केरल) पहुंचीं। जहां आज उन्होंने नामांकन दाखिल किया। लंबे समय से राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार चुनावी राजनीति में भाग ले रही हैं।

 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड से राहुल गांधी को दूसरी बार जीत मिली थी। इस बार राहुल को वायनाड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर भी जीत मिली, जोकि उनकी माता सोनिया गांधी की पारिवारिक सीट कही जाती है। उत्तर प्रदेश के महत्व देखते हुए राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ थी और तभी साफ कर दिया था कि उनके परिवार का ही कोई सदस्य यहां से प्रतिनिधित्व करेगा। इसी के चलते वायनाड सीट पर अब उप चुनाव हाे रहे हैं। पिछली बार यहां से राहुल गांधी ने कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया की एनी राजा और भारतीय जनता पार्टी के के सुरेंद्रन को हराया था। राहुल को कुल 6,47,445 वोट मिले थे। उन्हें 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत मिली थी। दूसरे स्थान पर एनी राजा रही थीं।

 

वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होना है और परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। भाजपा ने यहां प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास को टिकट दिया है। नाव्या कोझिकोड नगर निगम में दो बार की पार्षद और म्युनिसिपल हाउस में भाजपा पार्षद दल की नेता हैं। वे भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं। नव्या हरिदास अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। वहीं सीपीआई के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को यहां से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

 

 

MadhyaBharat 23 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.