Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अयोध्या में दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ हो रही कार्रवाई उचित: मायावती
lucknow, Action being taken , Mayawati

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या जिले में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित सपा नेता मोईद खान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उसके अवैध निर्माण को शनिवार को बुलडोजर से धवस्त कर दिया गया। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस कार्रवाई को उचित बताया है।  

 

मायावती ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपित के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित है, लेकिन सपा का यह कहना कि आरोपित का डीएनए टेस्ट होना चाहिये, इसे क्या समझा जाए। जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपितों के खिलाफ कितने डीएनए हुए टेस्ट हुए हैं।

 

मायावती ने कहा कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में भी ख़ासकर महिला सुरक्षा एवं उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अयोध्या व लखनऊ आदि की घटनाएं अति-दुखद व चिंतित करने वाली हैं। सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी एवं राजनीति से ऊपर उठकर सख़्त कदम उठाए तो बेहतर है।

 

इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में कहा था कि इस कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की मांग है।

 

उधर, सपा के स्थानीय सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि जहां तक इस घटना की बात है तो यह बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है। इस घटना में शामिल सभी लोगों की जांच होनी चाहिए। सच्चाई का पता लगाना चाहिए और जो भी दोषी हो उनके खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई होनी चाहिए। जहां तक पीड़ित की बात है तो हमारी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित के साथ खड़ी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। सांसद प्रसाद ने कहा कि वे ऐसे लोगों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि यह राजनीति का क्षण नहीं है। निर्दोषों को फंसाया नहीं जाना चाहिए और डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए। पीड़िता की आर्थिक रूप से भी मदद की जानी चाहिए। 

 

 

 

 

MadhyaBharat 3 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.