Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
देशभक्त नफरत की नहीं मोहब्बत की दुकान चलाते हैं : राहुल गांधी
muradabad, Patriots run ,Rahul Gandhi

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को मुरादाबाद से शुभारंभ हुआ। राहुल के साथ उनकी बहन एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी यात्रा में शामिल हुईं। न्याय यात्रा में कांग्रेस के साथ ही गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मौजूद लोगों को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। राहुल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देशभक्त नफरत की नहीं, मोहब्बत की दुकान चलाते हैं। नफरत हमेशा मोहब्बत से कटती है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि इस देश में हम नफरत को नहीं फैलने देंगे। उन्होंने कहा कि देश की 90 प्रतिशत जनता में दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक शामिल हैं लेकिन देश की बड़ी कंपनियों के मालिक इन 90 प्रतिशत लोगों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जैसे हड्डी टूटने पर पहले चरण में हाथ का एक्सरे कराया जाता है वैसे ही इन 90 प्रतिशत लोगों की सभी जगह भागीदारी हो इसके लिए प्रथम चरण में जातिगत जनगणना आवश्यक है।

मुरादाबाद की बहू प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक आप बदलाव नहीं लाएंगे तब तक आपकी स्थिति नहीं बदलेगी। बदलाव तब आएगा, जब आप अपनी परिस्थिति को समझ कर वोट करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में किसानों के कर्ज माफ नहीं होते हैं, सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज ही माफ होते हैं। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल एवं संजय कपूर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MadhyaBharat 24 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.