Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
डीके सुरेश के द. भारत के बयान का मुद्दा राज्यसभा में उठा
new delhi, DK Suresh

नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को कर्नाटक से सांसद डीके सुरेश के कथित दक्षिण भारत के लिए अलग देश की मांग से जुड़े एक बयान का मुद्दा उठाया गया, जिस पर नेता सदन पीयूष गोयल और नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बयान दिया।

सभापति की अनुमति से पीयूष गोयल ने सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने पर इस मुद्दे को उठाया। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के भाई हैं और दूसरे सदन के सांसद हैं। कांग्रेस की सोच विभाजनकारी है और उसकी कार्यपद्धति इसका उदाहरण रही है। उन्होंने कहा कि सदन में चुने जाने पर हम संविधान और देश की अखंडता बनाए रखने की शपथ लेते हैं।

इस पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दूसरे सदन के नेता हैं और उन्होंने स्वयं ऐसा कहा है कि उनका बयान यह नहीं था।

सभापति जगदीप धनखड़ ने मामले को गंभीर बताया और कहा कि सदन को एकजुट होकर इस तरह के बयान की निंदा करनी चाहिए ।

खड़गे ने भी स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस तरह का बयान किसी भी पार्टी के नेता का क्यों न हो, हम उसकी निंदा करते हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश एक है। कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए अपनी जान दी है।

MadhyaBharat 2 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.