Since: 23-09-2009

  Latest News :
पुरी में गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क पर एसजेटीए का निर्णय कायम.   पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट.   हिजाब पहनने वाली बेटी भी बन सकती है प्रधानमंत्री: AIMIM प्रमुख ओवैसी.   अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   भोपाल में बाबर विषयक लिटरेचर फेस्टिवल विवादों में.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला का किया शुभारंभ.   दूषित पेयजल से मौतों ने प्रभावित की इंदौर की पर्यटन छवि.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना.   दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.  
मुझे इस देश के 90 प्रतिशत लोगों को भागीदारी दिलवानी है : राहुल गांधी
lucknow,  country, Rahul Gandhi

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय संविधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता मेरे लिए लोगों का जीवन बेहतर करने का औजार है। मुझे इस देश के 90 प्रतिशत लोगों को भागीदारी दिलवानी है।

 

उन्होंने कहा कि संविधान ने करोड़ों लोगों के लिए रास्ते खोले हैं। लेकिन सीबीआई व ईडी के जरिए राजनीति पर आक्रमण- संविधान पर आक्रमण है। सभी संस्थाओं में आरएसएस के लोगों की नियुक्ति- संविधान पर आक्रमण है। बिना जनता से पूछे नोटबंदी करना- संविधान पर आक्रमण है। बिना सेना से पूछे अग्निवीर लागू करना- संविधान पर आक्रमण है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहीं भी डिबेट करने के लिए तैयार हूं। लेकिन मैं मोदी को जानता हूं, वो मुझसे डिबेट नहीं करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी 'प्रधानमंत्री' नहीं हैं, वो 'राजा' हैं। उन्हें संविधान, संसद, मंत्रिमंडल से कोई लेना-देना नहीं है। हिंदुस्तान के संविधान में भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी, बाबा साहेब, बसवन्ना जी जैसे कई महान लोगों की सोच है। इस सोच के लिए देश के लाखों लोगों ने लड़ाई लड़ी थी।

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं। एक वो जो पूरी जिंदगी सत्ता के पीछे भागते हैं और सच्चाई नहीं देखना चाहते। दूसरे वो जो सच्चाई को देखते हैं और उसे अपनाते हैं। अंबेडकर, महात्मा गांधी, पेरियार, बसवन्ना और भगवान बुद्ध ऐसे ही लोग थे।

राहुल गांधी ने कहा कि पहले हिंदुस्तान के लोगों का भविष्य उनके जन्म लेने से पहले ही तय हो जाता था। जन्म से पहले ही ये तय हो जाता था कि उनके पास क्या-क्या अधिकार होंगे। बच्चे का भविष्य पहले से तय कर दिया जा रहा लेकिन राजनीति में लोग सच स्वीकार नहीं करते। हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों ने सैकड़ों साल ऐसे ही जिंदगी गुजारी है। इस कारण न जाने कितने हुनर जाया हुए हैं।

MadhyaBharat 10 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.