Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एयर इंडिया के विमान की रूस के मगदान हवाई अड्डे पर आपात लैडिंग
new delhi,emergency landing , air india aircraft

नई दिल्ली। एयर इंडिया के दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट के इंजन में खराबी आने के कारण रूस के मगदान हवाई अड्डे पर आपात लैडिंग हुई है। इस विमान में सवार 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने यह जानकारी दी है।

 

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI173 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण रूट डायवर्ट कर रूस के मगदान में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। इस विमान में सवार सभी 216 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया है।

 

प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI173 में सवार यात्रियों को सभी तरह की सहायता प्रदान की जा रही है। एयर इंडिया जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विकल्प प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि विमान की ग्राउंड पर अनिवार्य जांच चल रही है।

MadhyaBharat 6 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.