Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राष्ट्रपति ने सशस्त्र बल कर्मियों को 10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र प्रदान किए
new delhi, President awards , forces personnel

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य व संघ शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए। इन जवानों को ये पुरस्कार उनकी विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण दिखाने के लिए दिए गए।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किए गए । इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित केन्द्रीय मंत्रिमंडल के अनेक वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए।

जिन सैनिकों-जवानों को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया, उनके परिजनों ने यह सम्मान प्राप्त किया। सम्मान प्रदान करने के दौरान उनकी शौर्य गाथा सुनाई गई। इस समारोह में जिन्हें सम्मान प्रदान किया गया, वे हैं--

कीर्ति चक्र (मरणोपरांत):

इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दास, हेड कांस्टेबल राज कुमार यादव, कांस्टेबल बबलू राभा, कांस्टेबल शम्भू राय, सिपाही पवन कुमार, कैप्टन अंशुमन सिंह और हवलदार अब्दुल माजिद।

कीर्ति चक्र

मेजर दिग्विजय सिंह रावत, मेजर दीपेन्द्र विक्रम बस्नेत और नायब सूबेदार पवन कुमार यादव।

शौर्य चक्र (मरणोपरांत):

कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी, मेजर विकास भांग्भू, मेजर मुस्तफा बोहरा, राइफलमैन कुलभूषण मन्ता, हवलदार विवेक सिंह तोमर, राइफलमैन आलोक राव और कैप्टन एमवी प्रंजल।

शौर्य चक्र

 

कांस्टेबल/जीडी गामित मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित रैना, सब इंस्पेक्टर फ़रोज़ अहमद डार, सहायक कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह, कांस्टेबल वरुण सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहन लाल, मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट, मेजर रविंदर सिंह रावत, नायक भीम सिंह, मेजर सचिन नेगी, मेजर मानेओ फ्रांसिस पीएफ, विंग कमांडर शैलेश सिंह, लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा, हवलदार संजय कुमार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिकेश जयन करुथेदाथ, कैप्टन अक्षत उपाध्याय, नायब सूबेदार बारिया संजय कुमार भ्रमर सिंह, मेजर अमनदीप जाखड़ और पुरुषोत्तम कुमार।

MadhyaBharat 5 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.